बदायूं काण्ड पर सी0बी0आई0 जाँच की मांग-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

शिवसेना उ0प्र0 इकाई के राज्य प्रमुख ठा0 अनिल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल बदायूं काण्ड का दौरा कर प्रातः 04:00 बजे लखनऊ लौटे।
जिसके उपरान्त प्रदेश कार्यालय सरोजनी नगर लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त घटना पर गहन चिन्तन करते हुए कहा कि बदायूं की घटना निर्भया काण्ड की याद दिलाती है। डी0एम0 और एस0पी0 निरंकुश बने हुए है। राज्य प्रमुख ने पीड़िता के घर पहुंचकर मां और बेटे से मुलाकात की, तो पता चला कि प्रशासन ने मां को मजह एक जोड़ी कपड़ा, दो कम्बल व एक रसोई गैस देकर खानापूर्ति की है। बच्चों की जीविका हेतु तत्कालिक आर्थिक मदद के बजाय प्रशासन आश्वासन देने का कार्य कर रही है। पीड़िता के ग्रेजुएट बेटे को प्रशासन चैकीदार की नौकरी देने का आश्वासन दे रही है। ऐसा लगता है कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने देश के नौजवानों को चैकीदार बनाने का संकल्प लिया है। उक्त घटना में चंद पुलिसकर्मियों को हटाकर घटना की लीपापोती की जा रही है। जबकि जिम्मेदार डी0एम0 और एस0पी0 अपने पद पर बने हुए है। सरकार तत्काल डी0एम0 और एस0पी0 को बर्खास्त कर नए सिरे से केस की सी0बी0आई0 जांच करायी जाए। इस प्रकरण पर कल शिवसेना राज्य प्रमुख ठा0 अनिल सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मण्डल बदायूं काण्ड पर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी से मिलकर सी0बी0आई0 जांच की मांग करेंगे। साथ ही तत्कालीन डी0एम0 व एस0पी0 को बर्खास्त करने की मांग भी करेंगे।
इस अवस पर प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विश्वजीत सिंह, प्रदेश महासचिव नाजिया खान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फुरकान खान, प्रदेश सचिव युवासेना ध्रुव यादव, आनन्द विक्रम सिंह सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks