भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा नए मामले आए, मरीजों का आंकड़ा 37,000 के पार

 

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में Covid-19 संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 37,336 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने शनिवार को यह जानकारी दी. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,218 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 37,336 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में अब तक सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 9951 मरीज ठीक को चुके हैं. रिकवरी रेट 26.64 प्रतिशत हो गया. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है.

दिल्ली में कोरोना से अब तक 61 की मौत
राजधानी दिल्ली में इस वायरस के संक्रमण के मामले बढ़कर 3738 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में यहां 223 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में 73 मरीज ठीक हुए हैं और इसके साथ ही यहां कुल 1167 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोनावायरस से अब तक 61 लोगों की जान गई है.

दुनिया में

33,43,856मामले
20,51,940सक्रिय
10,53,271ठीक हुए
2,38,645मौत
कोरोनावायरस अब तक 187 देशों में फैल चुका है. May 2, 2020 8:42 am बजे तक दुनियाभर में कुल 33,43,856 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 2,38,645 की मौत हो चुकी है. 20,51,940 मरीज़ों का उपचार जारी है और 10,53,271 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. .

भारत में

37,3362293मामले
26,1671160सक्रिय
9,9511062ठीक हुए
1,21871मौत
भारत में, 37,336 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 1,218 मौत शामिल हैं. May 2, 2020 8:00 am बजे तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 26,167 है और 9,951 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.

राज्यवार व जिलावार विवरण

राज्य मामले सक्रिय ठीक हुए मौत

115061008

9142876

1879106

48526

4721326

3750182

735122

23622

3738223

2510148

116773

612

271959

20509

52442

1458

266682

1488

1116280

624

2526203

1186148

131254

281

2328125

1632

654141

423

146360

1027

40382

332

10391

572

44144

26

795

623

139

33

63925

384

24731

8

58924

3161

25122

221

 

अब 17 मई तक रहेगा देश में लॉकडाउन
कोरोनावायरस को लेकर देशभर में जारी लॉकडाउन (Lockdown Extension) को सरकार ने 3 मई के बाद दो और हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई तक जारी रहने वाला था जिसे सरकार ने दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है. अब 17 मई तक ये लॉकडाउन जारी रहेगा. इस अवधि के दौरान विमान, रेल, मेट्रो से यात्रा और सड़क मार्ग से अंतर-राज्यीय आवागमन तथा स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.

रेड-ऑरेंज-ग्रीन ज़ोन में बांटा गया देश
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है. देश के 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया है. इन इलाकों में कोविड-19 मामलों की संख्या, मामलों के दोगुना होने की दर, जांच की क्षमता और निगरानी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है.

इन जिलों में खुल सकेंगी शराब की दुकानें
4 मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन ज़ोन (Green Zone) में शामिल जिलों में शराब (Liquor Shops) और पान का दुकानें खुल जाएंगी लेकिन इन दुकानों पर खरीददारों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी. दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे. लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ पाबंदियां हटाई जा रही हैं, जरूरी और गैर जरूरी के किसी भी भेद के बिना, शहरी परिसरों में सभी स्टैंडअलोन दुकानें, पड़ोस की दुकानें और आवासीय परिसरों की दुकानों को खुले रखने की अनुमति होगी. निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 33 प्रतिशत तक की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं, बाकी लोग घर से काम करते रहेंगे.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks