अर्धसैनिक बलों में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, अब तक 50,000 जवान संक्रमित

देश में कोरोना की वैक्सीन पर काम तेजी से चालू है. इस संक्रमण के आंकड़े आम लोगों में तो तेजी से बढ़ ही रहे हैं. साथ ही कोरोना की जंग में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे अर्धसैनिक बलों में भी यह संक्रमण बढ़ रहा है. अब तक 50,000 से ज्यादा सीएपीएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए चुके हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 10 दिसंबर तक सेंट्रल रिजर्व पुलिस और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स समेत दूसरे केंद्रीय फोर्सेज के 50,010 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे. वहीं, कोरोना से जान गवाने वाले जवानों की बात की जाए तो उनकी संख्या 185 है.
आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक सबसे ज्यादा CRPF के जवान संक्रमण की चपेट में आए हैं. सीआरपीएफ के 14,461 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, 75 जवानों ने इस संक्रमण के कारण जान गवाई है. जबकि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है. इसके 14,101 जवान संक्रमित हुए हैं और 44 की मौत हुई है. BSF देश की दूसरी सबसे बड़ी पारा मिलिट्री फोर्स है.