जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

 

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है वहीं खुद जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ नगर का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि ऋषिकेश में उपचाराधीन कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला कि आज अस्पताल में ही इलाज के दौरान मृत्यु हो गई हालांकि डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया है। इसके अलावा बीती 24 तारीख को बाजपुर निवासी कोरोनावायरस पॉजिटिव व्यक्ति का हल्दुचौड़ कनेक्शन निकलने के बाद से स्वास्थ्य महकमा और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है खुद जिलाधिकारी सविन बंसल इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं जिसके तहत आज उन्होंने लालकुआं नगर एवं सरकारी अस्पताल का का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारियां जुटाई वही। जिलाधिकारी सविन बंसल कहा कि स्वास्थ्य महकमा अच्छा काम कर रहा है क्षेत्र की जनता को भी शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने में मदद करनी चाहिए ताकि इस कोरोना वायरस संक्रमण की चैन को  कैसे भो करके तोड़ा जा सके तभी इस पर जीत सम्भव है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks