कनाडा की अगुवाई में कोरोना पर होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगा भारत

कनाडा की अगुवाई में कोरोना पर होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगा भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर कनाडा की अगुवाई में होने वाली एक बैठक में शामिल नहीं होंगे. भारत की ओर से यह फैसला किसानों के मुद्दे पर कनाडा के रुख के मद्देनजर आया है. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि वह आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हैं, जिसके बाद भारत द्वारा एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कनाडा को भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा गया था.

बता दें कि कनाडा की अगुवाई में आगामी 7 दिसंबर को कोरोना पर एक बैठक होने वाली थी, जिसमें विदेश मंत्री हिस्सा नहीं लेंगे. दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा था कि उनका देश शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का हमेशा समर्थन करेगा. उन्होंने हालात पर चिंता जताई थी. भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दर्ज की थी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks