
*#Lucknow….* *महंत परमहंस दास ने रखीं सात मांगे* *राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु* राम जन्मभूमि के लिए आमरण अनशन पर बैठने के बाद चर्चा में आए तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है। इसकी एक-एक कॉपी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और डीएम अयोध्या को भी भेजी है। सात सूत्रीय भेजे मांग पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। *ये हैं सात मांगें* देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाए। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। बेटियों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाए। गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए और ग्राम स्तर पर गौ सेवा ग्राम प्रधान के माध्यम से कराई जाए। राम चरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कर उसे शिक्षा के पाठक्रमों में शामिल किया जाए। योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को नौकरी देकर देश को रोबरोजगारी से मुक्त कराया जाए। यदि सरकार मेरी मांगों को पूरा नहीं करती है तो राष्ट्रपति मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करें।