चीन पर नेपाल की 150 हेक्टेयर जमीन हड़पने का लगा आरोप, आर्मी चीफ नरवणे का भी दौरा

चीन पर नेपाल की 150 हेक्टेयर जमीन हड़पने का लगा आरोप, आर्मी चीफ नरवणे का भी दौरा

ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने दावा किया है कि चीन ने नेपाल के क्षेत्र में 150 हेक्टेयर से अधिक जमीन हड़प ली है. हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है. उधर भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को भी आज नेपाल की 3 दिवसीय यात्रा के तहत काठमांडू पहुंच गए. इस यात्रा के दौरान भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी बातचीत की संभावना जताई जा रही है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन की प्रतिक्रिया द टेलीग्राफ अखबार की खबर पर आई है जिसने नेपाल के राजनेताओं के हवाले से खबर प्रकाशित की थी कि चीन ने सीमा के पास 5 क्षेत्रों में 150 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है. अखबार के मुताबिक चीन ने पूर्ववर्ती डूब क्षेत्र पर दावे के लिए एक नदी के बहाव की दिशा को भी बदल दिया. खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए वांग ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि खबर पूरी तरह बेबुनियाद अफवाह है.

उधर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे बुधवार को 3 दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंच गए हैं. भारतीय अधिकारियों के अनुसार उनकी यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच मित्रता के लंबे समय से जारी संबंधों को गहरा करेगी तथा दोनों पक्षों को आपसी लाभ के लिए द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के रास्ते तलाशने का अवसर देगी. नरवणे की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा विवाद से उपजे तनाव की पृष्ठभूमि में संबंधों में पुन: सामंजस्य स्थापित करना है. जनरल नरवणे नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के निमंत्रण पर नेपाल की यात्रा करेंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks