J&K उपराज्यपाल के एडवाइजर ने दिया इस्तीफा, बने चुनाव आयुक्त

J&K उपराज्यपाल के एडवाइजर ने दिया इस्तीफा, बने चुनाव आयुक्त

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के एडवाइजर केके शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. राजभवन में केके शर्मा को राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नए चुनाव आयुक्त के पद की शपथ भी दिला दी है. 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केके शर्मा पिछले एक साल से उपराज्यपाल के एडवाइजर थे.

केके शर्मा अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी हैं. अपने 30 साल से लंबे सेवाकाल में दिल्ली और गोवा के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं. केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य के पुनर्गठन के बाद एलजी का एडवाइजर बनाकर भेजा गया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks