श्रीलंका की नौसेना ने घुसपैठ का आरोप लगा भारतीय मछुआरों पर किया हमला, 1 हुआ घायल

श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों के एक दल को कथित तौर पर निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस दल को घुसपैठिये बताते हुए इन पर घातक हथियारों से हमला किया गया है. इस हमले में 1 भारतीय मछुआरे के गंभीर रूप से घायल हो जाने की सूचना मिली है. श्रीलंका का आरोप है कि ये मछुआरे उनकी सीमा में जबरदस्ती घुस आए थे.
उधर मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के उल्लंघन से इनकार किया है. मछुआरों ने बताया कि उन पर न सिर्फ पत्थर फेंके गए बल्कि उनके मछली पकड़ने के जाल को भी फाड़ दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक श्रीलंका को इस घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है.