
#Delhi….
पीएम मोदी की देशवासियों से अपील
त्योहार पर मर्यादा में रहें, वीर सपूतों के नाम पर जलाएं दीया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने दशहरा की शुभकामनाओं के साथ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जब आप खरीदारी के लिए जाएं तो वोकल फोर लोकल के अपने संकल्प को याद रखें। उन्होंने देशवासियों से दीपावली के मौके पर एक दीया भारत के वीर सपूतों के सम्मान में जलाने का अनुरोध किया।