मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए बनाया करीब ₹51000 करोड़ का अलग फंड

मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए बनाया करीब ₹51000 करोड़ का अलग फंड

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 लाख से ज्यादा हो गई है. वहीं, इस महामारी से अब तक 1 लाख 16000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सभी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. ऐसे में सवाल यह उठता है वैक्सीन पर कितना खर्च आएगा और इसको लेकर सरकार की क्या तैयारियां हैं.

बता दें कि मोदी सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सरकार पूरे देश में अभी से ही टीकाकरण की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए मोदी सरकार ने करीब 51000 करोड़ का अलग फंड बनाया है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा है कि अनुमान है कि राष्ट्र की 130 करोड़ की आबादी पर प्रति व्यक्ति को वैक्सीन लगाने का खर्च करीब 6 से 7 डॉलर यानी 450 रुपये से लेकर 550 रुपये तक आएगा. उन्होंने बताया कि 31 मार्च को खत्म होने रहे वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इस पैसे का प्रावधान किया गया और इस उद्देश्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं पड़ने दी जाएगी. हालांकि, इस संबंध में अभी वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks