सरकार का सेब की खेती करने वालों के लिए बड़ा ऐलान, खर्च करेगी करोड़ों रुपये

जम्मू-कश्मीर के किसानों से सेब खरीदने के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है. इस नीती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष्यता में कैबिनेट ने 2019-20 के लिए बनाया था. जिसको इस वित्त वर्ष में भी लागू कर दिया गया है. इस नीति के तहत केंद्रीय खरीद एजेंसी, राज्य नामित एजेंसी और मार्केटिक निदेशालय जम्मू-कश्मीर सीधे किसानों से 12 लाख मीट्रिक टन सेब खरीदेगा.
सरकार ने नैफेड को इस अभियान के लिए 2,500 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी उपयोग करने की भी अनुमति दी है. इस अभियान में अगर कोई नुकसान होता है तो उसे 50:50 के आधार पर केंद्र सरकार और जम्मू एवं कश्मीर के केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन के बीच साझा किया जाएगा.
पिछले सत्र में गठित नामित मूल्य समिति को इस सीजन के लिए भी सेब के विभिन्न प्रकार और सेब के ग्रेड की कीमत निर्धारण के लिए जारी रखा जाएगा. जम्मू कश्मीर का केन्द्र शासित प्रशासन निर्दिष्ट मंडियों में मूलभूत सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करेगा.