किसानों के हित की लड़ाई के लिए कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक में सांकेतिक धरना-रिपोर्ट,वसीम हुसैन

रुद्रपुर। किसानों के हित की लड़ाई के लिए कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक में सांकेतिक धरना
 देकर किसान बिल का विरोध जताया। जिसमें जिलेभर के कई दिग्गज कांग्रसी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान बिल का हर किसान विरोध कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल से किसानों का अहित है। जिसके लिए कांग्रेस किसानों के साथ है। कहा कि किसानों का हित नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस किसानों की आवात बुलंद कर इस बिल को वापस करने व संशोधन को प्रयासरत है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एमएसपी पर भी सवाल उठाये। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 1800 रुपये तय किया गया है लेकिन किसानों का धान 1200 से 1500 रुपये तक लिया जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों के प्रताडि़त कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को कर्ज में फसाने को मजबूर किया जा रहा है। किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है। किसान बिल के आने से किसानों को परेशानी होगी। जिससे फसल का मूल्य बढ़ेगा और जिसका पूरा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और किसानों का हित कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी चला रही है। साथ ही पूर्व में हर राजधानी में राज्यपाल भवन का घेराव कर किसान बिल पर विरोध जताया है।
वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी किसानों के हित के लिए आवाज उठाई। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि देश विरोधी मोदी सरकार किसानों पर जबरन किसान बिल (काला बिल) थोप रही है। पूर्व में भी मोदी सरकार द्वारा लोगों के साथ अहित किया गया है। जीडीपी का स्तर गिर गया है और सरकार नींद में है। मोदी सरकार को किसानों के हित के लिए इस बिल को वापस लेना चाहिए। वहीं खटीमा के कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी ने कहा कि मोदी सरकार देश को बर्बाद कर रही है। किसान के साथ अन्य लोग भी मोदी सरकार से परेशान हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ गई है। वहीं अब किसान बिल लाकर केंद्र सरकार किसानों पर भी जबरन अत्याचार कर रही है। किसान बिल किसान विरोधी है, जिसको केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भगत सिंह चौक में सांकेतिक धरना देकर किसान बिल का विरोध जता रहे हैं। किसान बिल किसानों के हित में नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार के पास यदि संसद है तो कांग्रेस के पास सड़क है। कांग्रेसी कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और बिल का विरोध करेंगे। किसानों का अहित बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा।
धरना कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, काबल सिंह, सुभाष बेहड़, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, नंदलाल, अनिल शर्मा, हरपाल सिंह, करन जंघ, संदीप सहगल, सचिन कामरा, सी.पी. शर्मा, सचिन मुंजाल, हरीश पनेरु, मीना शर्मा, अल्का अरोरा, सुशील गाबा, इंद्रजीत सिंह, शिल्पी अरोरा, गणेश उपाध्याय, सुमित्तर भुल्लर, भुवन कापड़ी, नितिन सोलंकी, किशोर कुमार, राजेन्द्र पाल सिंह, ठाकुर संजीव सिंह, प्रीत ग्रोवर, उमेश जोशी, ललित चौधरी, जितेंद्र, अल्का पाल, आशीष, बॉबी, मोहित चौधरी, मंजीत सिंह कर्मकार, राघव सिंह  इकरार हुसैन ,रियाज अहमद ,डॉक्टर शाहिद अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks