
पीएम मोदी की संपत्ति एक साल में 36 लाख बढ़ी गृह मंत्री अमित शाह की संपत्ति को नुकसान रक्षा मंत्री राजनाथ की संपदा में ज्यादा फर्क नहीं
पीएम मोदी की कुल संपत्ति 30 जून, 2020 को बढ़कर 2.85 करोड़ रुपये हो गई है. साल 2019 के मुकाबले इसमें 36 लाख रुपये की बढ़त हुई है. गौरतलब है कि अब और कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री द्वारा भी एसेट की घोषणा करना अनिवार्य हो गया है. गृह मंत्री अमित शाह को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से उन्हें नुकसान हुआ है.
कैसे बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति
पिछले साल पीएम मोदी की संपत्ति 2.49 करोड़ रुपये की थी. ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव रहता है. पीएम मोदी की संपत्ति कैसे बढ़ गई यह हर कोई जानना चाहेगा. असल में पीएम मोदी की संपत्ति खासकर बैंकों और कई अन्य कई सुरक्षित साधनों में करीब निवेश से बढ़ी है. बैंकों से उन्हें 3.3 लाख रिटर्न मिला है तो अन्य साधनों से 33 लाख रुपये का.
कितनी है नकदी
इस साल जून के अंत तक पीएम मोदी के पास नकदी सिर्फ 31,450 रुपये की थी. उनके पास गांधी नगर में भारतीय स्टेट बैंक के NSC ब्रांच की एसबीआई खाते में 3,38,173 रुपये जमा हैं. इसी खाते के एफडीआर और एमओडी में उनके 1,60,28,939 रुपये जमा हैं. उन्होंने डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में करीब 8,43,124 रुपये जमा कर रखे हैं. उन्होंने जीवन बीमा पॉलिसी में 1,50,957 रुपये और टैक्स सेविंग्स इन्फ्रा बॉन्ड में 20,000 रुपये लगा रखे हैं. इस तरह उनकी चल संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपये है. एक गुर्प के सौजन्य से लिया हैलेकिन इस की कोई अधिकारिक पुष्टि नही है