3 शादियां करने के बाद क्या अब भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी जसलीन से की चौथी शादी? सामने आई ये फोटोज

3 शादियां करने के बाद क्या अब भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी जसलीन से की चौथी शादी? सामने आई ये फोटोज

अनूप जलोटा ने 67 साल की उम्र में एक बार फिर शादी रचा ली। जसलीन माथरू के साथ उनकी सेहरा पहने तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर खुद जसलीन माथरू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई अनूप जलोटा ने एक बार फिर शादी रचा ली है। जसलीन माथरू बिग बॉस 12 का हिस्सा थीं। जसलीन पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

जसलीन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है।

फोटो देखकर लगता है कि अनूप जलोटा अपनी नई शादी से बहुत खुशी हैं। हालांकि बिग बॉस 12 के समय से अनूप जलोटा और जसलीन के चर्चे हैं। जब जसलीन के साथ भजन सम्राट की तस्वीरें वायरल हुई थीं। बहरहाल, ताजा तस्वीरों के मामले में अनूप जलोटा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खबर यह भी है कि यह सब फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ के प्रमोशन के लिए किया जा रहा है। इस फिल्म में अनूप जलोटा और जसलीन साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की पहली झलक सामने आई है, जिसे जसलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया है।

…तो रिश्ते पर उठा था सवाल
जसलीन मथारू बिग बॉस 12 में सिंगर अनूप जलोटा के साथ घर में एंट्री करके काफी चर्चा में आई थीं। वह उनकी शिष्या भी रही हैं। शो के दौरान दोनों ने कहा था कि वो रिलेशनशिप में हैं। इसके चलते जसलीन और अनूप जलोटा की काफी आलोचना भी हुई थी। लोगों ने उनके रिश्ते पर कई तरह के सवाल भी उठाए थे। बिग बॉस के घर के अंदर जसलीन कई बार अनूप को किस करती और उनका ध्यान रखती नजर आईं थीं। लेकिन, घर से बाहर आने के बाद दोनों ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था। घर से बाहर आकर दोनों ने ही कहा था कि उनके बीच सिर्फ गुरु और शिष्या का रिश्ता है। अब ये तस्वीरें सामने आई है।

बिग बॉस के हर सीज़न में किसी न किसी प्रकार से हिन्दू धर्म को टारगेट करता आया है! कभी पाखंडी स्वामी ओम को बुला कर तो कभी भजन सम्राट अनूप जलोटा की इश्कबाज़ी दिखा कर! इस बार राधा माँ को बुलाया है। हद है

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं. दुनिया में लीक से हट कर जीने वाले ही अधिकतर महान बनते हैं. अनेक प्रेम प्रसंग वाले, एक से अधिक शादी करने वाले, शादी ना करने वाले और शादी के बाद भी कुंवारे बन कर रहने वाले इस तथ्य को साबित करते हैं.

प्यार किस से होगा कब होगा कोई नही जानता आब इंतजार कीजिये जिस से प्यार हो उस से किजिये प्यार तो अनूप जलोटा साहब हो 67 के उम्र मे भी हो गया था।

जब मैं स्कूल में था लड़कियों को कॉलेज के लड़के पसंद थे, जब मैं कॉलेज में हुआ तो लड़कियों को नौकरी वाले लड़के पसंद थे, जब मेरी नौकरी लग गयी लड़कियों को शादी शूदा मर्द पसंद थे, अब जब मैं शादी शूदा हूं लड़कियों को अनूप जलोटा और महेश भट्ट पसंद है..

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks