दिल्‍ली से हाथरस जा रहे PFI से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, भड़काऊ साहित्‍य भी बरामद, सवर्ण महापंचायत पर भी केस दर्ज

दिल्‍ली से हाथरस जा रहे PFI से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, भड़काऊ साहित्‍य भी बरामद, सवर्ण महापंचायत पर भी केस दर्ज

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के मुताबिक, हाथरस प्रकरण में हाथरस जिले के विभिन्‍न थाना क्षेत्रों में 6 मुकदमों के अलावा सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी को लेकर बिजनौर, सहारनपुर, बुलंदशहर, प्रयागराज, हाथरस, अयोध्‍या, लखनऊ आयुक्तालय में कुल 13 मामले दर्ज किये गये हैं. दिल्‍ली से हाथरस की तरफ जा रहे 4 संदिग्‍धों अतीकउर्रहमान, सिद्दीकी, मसूद अहमद, आलम के खिलाफ निरोधात्‍मक कार्रवाई करते हुए उन्‍हें गिरफ़तार किया गया है. पुलिस का आरोप है कि ये लोग हाथरस के बहाने उत्‍तर प्रदेश को जलाने की साजिश में शामिल हैं.

प्रशांत कुमार ने बताया कि कल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्‍ध व्‍यक्ति दिल्‍ली से हाथरस की तरफ जा रहे हैं. इस पर टोल प्‍लाजा के पास संदिग्‍ध वाहनों की चेकिंग की गई. स्विफ़्ट डिजायर गाड़ी में सवार चार युवकों को रोक कर पूछताछ की गई तो उनका संबंध पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया एवं उसके सहयोगी संगठन कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया से होने की जानकारी मिली. पकड़े गये युवकों में मुजफ्फरनगर के नगला का रहने वाला अतीकउर्रहमान, मल्‍लपुरम का निवासी सिद़दीकी, बहराइच जिले के जरवल का निवासी मसूद अहमद और रामपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आलम शामिल हैं.

वहीं बूलगढ़ी प्रकरण में आरोपियों के पक्ष में भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के घर पर एक पंचायत हुई. जिसमें सवर्ण समाज के काफी लोग मौजूद रहे. अब इसे लेकर पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि महापंचायत के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी. उधर मुकदमा दर्ज होने पर राजवीर सिंह पहलवान पुलिस प्रशासन ने 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है, मैं 2000 लोगों के साथ गिरफ्तारी देने को तैयार हूं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks