
*#Mathura….* *जन्मभूमि के मालिकाना हक का मामला* *’श्रीकृष्ण विराजमान’ की याचिका पर सुनवाई 30 सितंबर को* श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मालिकाना हक मामले को लेकर दाखिल की गई याचिका पर मथुरा की सीनियर सिविल जज छाया शर्मा की अदालत ने सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरीशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन ने यह याचिका दाखिल की है। सोमवार को याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन याचिकाकर्ता अदालत नहीं पहुंचे।