गोपाल किरन समाज सेवी संस्था
ग्वालियर आगामी 25-26 नवम्बर को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड प्रदान करेगी

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था
ग्वालियर आगामी 25-26 नवम्बर को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड प्रदान करेगी

ग्वालियर। ( मध्य प्रदेश )।ग्लोबल कॉन्क्लेव एवं ग्लोबल अवॉर्ड एवं भारत और नेपाल के मध्य मैत्री आदि के समारोहों के सफल आयोजन के बाद प्रति वर्ष की भांति गोपाल किरन समाज सेवी संस्था , ग्वालियर ( म0प्र0 ) इस वर्ष भी आगामी 25-26 नवम्बर 2020 को ग्वालियर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशिष्ट महानुभावों, प्रतिभाओं को एक भव्य समारोह में ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2020 प्रदान करेगी।

गोपाल किरण समाज सेवी संस्था एक गैर राजनीतिक, सरकार या किसी संगठन द्वारा बिना आर्थिक सहायता प्राप्त समाज सेवी संस्था है जो सदस्यों द्वारा व सहयोगियों के आर्थिक सहयोग से ही संचालित है। संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति ही यह अवॉर्ड देश की चुनिंदा शख्सियतों को भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर में इस वर्ष आगामी 25-26 नवम्बर 2020 को आयोजित ग्लोबल
कॉन्क्लेव समारोह में प्रदान किया जायेगा।

यह अवार्ड समाज कल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल , संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छता, साहित्य, संस्कृति, उद्योग, पत्रकारिता, खेलकूद, कला, कोरोना वर्क, रोड सेफ्टी , पत्रकारिता, एनजीओ या व्यापार आदि के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट एवं अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किया जाएगा।

इस हेतु संस्था ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न प्रबुद्घ लोगों से ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड -2020 के नामांकन हेतु अपना विवरण
नीचे दिए गए ई-मेल एड्रेस पर 15 अक्टूबर,2020 से पूर्व भेजने का अनुरोध किया है।
संस्था प्रमुख प्रकाश निमराजे का कहना है कि ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड -2020 हेतु अवार्डियों का चयन एक निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा जिसका अंतिम निर्णय सर्वमान्य होगा। निर्णायक मंडल के प्रमुख सदस्य प्रबुद्ध साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधीश, प्रख्यात शिक्षाविद , विधिवेत्ता व वरिष्ठ समाज सेवी होंगे।हमारा ई-मेल है : [email protected]
Website:
https://gksss.wordpress.com
मोबाइल : 9425118370

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks