
आज आत्मनिर्भर समाज कल्याण संस्थान की एक बैठक का आयोजन आवास विकास प्रथम डीएम रोड पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ यतेंद्र कुमार सेन जी ने कार्यकारिणी की बैठक ली जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस संस्था की स्थापना की गई इस संस्था का मुख्य उद्देश है गांव गांव शहर शहर जाकर युवा बेरोजगार किसान मजदूर को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करना है और कहा की सदस्य अभियान चलाकर इस संगठन को और मजबूत करो और अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करो माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं जो संचालित की जा रही है उन योजनाओं का प्रचार प्रसार करो और जनता तक बताओ कि कैसे आप इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं इसके लिए हमको नुक्कड़ सभाएं व छोटी-छोटी गोष्ठी करनी होंगी जिनसे जनता के बीच जाकर यह बताना होगा कि किस योजना का कौन व्यक्ति लाभ ले सकता है जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंधु ने बताया कि हम प्रत्येक गांव को इस संस्था से जोड़कर सभी को जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देने का कार्य करेंगे और सभी से इस संस्था से जुड़ने की अपील की जिस में उपस्थित धर्मराज राष्ट्रीय सचिव ने सभी से संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने की शपथ ली जिस में उपस्थित सुनील प्रधान केडी गोस्वामी हिमांशु गोस्वामी प्रशांत शर्मा सुनील कुमार विशन कुमार आर्य आदि उपस्थित रहे