
बरेली । 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस ने कड़ा ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के चलते शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नो-एंट्री ज़ोन: परसाखेड़ा रोड-1, विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
भारी वाहनों का रूट: दिल्ली, रामपुर, पीलीभीत और नैनीताल से बदायूं या लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास, विल्वा, फरीदपुर व फतेहगंज पूर्वी होकर निकाले जाएंगे।
रोडवेज बसें: पुराना बस अड्डा (नावल्टी) पूरी तरह बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसें केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से संचालित होंगी। दिल्ली-रामपुर की बसें मिनी बाईपास, डेलापीर व 100 फुटा होकर सैटेलाइट पहुंचेंगी।
स्कूली बसों पर रोक: चौपला, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाउस, पटेल चौक और गांधी उद्यान की तरफ स्कूली बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
अपील: पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।