विश्वकर्मा धर्मशाला की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

बरेली, बागपत। ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य संगठन के तत्वावधान में जांगिड़ सेवा समिति द्वारा निर्मित विश्वकर्मा धर्मशाला, परशुराम खेड़ा, पुरा महादेव, बागपत की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-पूजन किया गया तथा धर्मशाला के निर्माण में सहयोग देने वाले समस्त दानदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिप्रकाश शर्मा जी ने संगठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समस्त ब्राह्मण वंशीय खापों से एक सूत्र में बंधकर समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक माननीय रवि दत्त प्रधान जी, उखलीना तथा श्री चंद्रपाल भारद्वाज जी, दिल्ली रहे। आयोजन में जांगिड़ सेवा समिति के समस्त सदस्यों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री यशपाल शर्मा जांगिड़ जी ने किया।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम, भगवान विश्वकर्मा तथा महर्षि अंगिरा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जांगिड़ सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय प्रमोद त्यागी जी, बागपत जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद उपाध्याय जी, डॉ. हरेंद्र शर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ सचिव श्री सत्य प्रकाश जांगिड़ जी, दिलाना, मास्टर सेंसर पाल जांगिड़ जी, कंकरखेड़ा, मास्टर जय भगवान शर्मा जी, कल्याणपुर, मास्टर मंगल सैन जांगिड़ जी व पंडित सी पी शर्मा (बबलू) जी, पत्रकार श्री सतीश शर्मा जी, मुजफ्फरनगर तथा श्री नरेंद्र जांगिड़ जी, गाजियाबाद सहित ब्राह्मण वंश के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिप्रकाश शर्मा जी ने श्री रवि दत्त प्रधान जी को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार घोषित किया। साथ ही उनसे संपूर्ण ब्राह्मण वंश के अधूरे सामाजिक कार्यों को पूरा करने तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, धार्मिक आस्था और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

जय विश्वकर्मा! जय परशुराम! जय महर्षि अंगिरा! जय गोरखनाथ! जय सत्य सनातन धर्म! 🌹🚩🇮🇳

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
पंडित उज्जवल भारद्वाज
ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks