जनसुनवाई में खानापूर्ति नहीं चलेगी ! कम संतुष्टि पर डीएम का चाबुक, अफसरों का वेतन बाधित

बरेली । जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। माह सितंबर में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली और संतुष्टि प्रतिशत की गहन पड़ताल की गई।
समीक्षा में 0 से 20 प्रतिशत तक संतुष्टि प्रतिशत वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका वेतन बाधित किया गया है। वहीं 33.33 से 54.55 प्रतिशत तक संतुष्टि प्रतिशत वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता अथवा खानापूर्ति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks