शिक्षक ही गढ़ते हैं देश का भविष्य — रोटरी पब्लिक स्कूल में गरिमामय माहौल में मना शिक्षक दिवस

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से रजऊ स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बेहद उत्साह, उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 22 शिक्षकों को स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय की दो शिक्षिकाओं— नेहा मिश्रा और दीपिका तिवारी को उनके विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 की ओर से जारी प्रशस्ति-पत्र देकर विशेष रूप से नवाजा गया।


समारोह को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और वे बच्चों के भविष्य को सही दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इसी निष्ठा, सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
इस गरिमामयी अवसर पर रोटरी सोसाइटी के अध्यक्ष अनुपम कपूर, स्कूल चेयरमैन शरद गुप्ता, सचिव शिशिर पांडे, क्लब सर्विस डायरेक्टर डी.सी. खंडेलवाल और अजय जसोरिया सहित रोटरी क्लब के कई गणमान्य सदस्य और विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks