
बरेली।भारतीय जीवन बीमा निगम के 70 वीं वर्षगांठ पर बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान आज छात्र छात्राओं के तीन वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 8 तक के 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया और “पर्यावरण संरक्षण” और “जल ही जीवन है” पर अपनी सराहनीय प्रतिभाओं को चित्रकला के रूप में उभारा और उन्हें एल0आई0सी0 की तरफ से पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें एल0आई0सी0 के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक डी 0के 0जोशी के नेतृत्व में गंगा शील के कुशल चिकित्सक पैनल द्वारा समस्त कर्मचारियों का चिकित्सा परीक्षण किया ।
कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता, विवेक आनंद, हरीश सिधवानी, शिखा,आदेश,नमिश अग्रवाल,शोभित अरोड़ा,अनुपम सक्सेना,सोनम अपूर्व जौहरी का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम में अन्तिम चरण में एल0 आई0 सी0 के सेवानिवृत वरिष्ठ साथियों का भी सम्मान किया गया ।
एल आई सी द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत बीडीए की राम गंगा नगर योजना के पार्कों में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा ।