चाकू से हत्या कर भागा बाबू ; सुभाषनगर पुलिस की मुठभेड़ में गोली से हुआ लंगड़ा

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के वंशीनगला में सचिन कश्यप की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 22 वर्षीय आरोपी बाबू उर्फ रोहित को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्मशान घाट मंदिर से सराय तलफी की ओर जा रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
गौरतलब है कि 29 अगस्त को गुड़िया देवी ने तहरीर देकर बाबू उर्फ रोहित समेत अन्य आरोपियों पर उसके पति सचिन कश्यप से मारपीट और चाकू से सीने पर वार कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में थाना सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में वांछित आशीष मौर्य को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुठभेड़ और अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा अलग मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks