
बरेली।बीबीएल पब्लिक स्कूल (डीडीपुरम) के सभागार में बृहस्पतिवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पीलीभीत रोड स्थित द्वितीय शाखा में आयोजित होने वाली ‘द्वितीय केके अग्रवाल अंतर-विद्यालय बैडमिंटन स्पर्धा (केके अग्रवाल कप 2026)’ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे इस खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) आईपीएस अंशिका वर्मा करेंगी। प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को होगा, जिसका निमंत्रण प्रबंधक सर्वेश कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न कराया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है।
शहर के लगभग 35 केंद्रीय और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह स्पर्धा बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 11, 13, 15 और 17 वर्ष से कम आयु श्रेणियों में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का संयोजन सचिव विनय शर्मा करेंगे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दीपक गुप्ता, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर तथा सचिव अनिल मेहरोत्रा भी मौजूद रहे।