
बरेली। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद बरेली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश दद्दा के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि दतिया विधानसभा में कांग्रेस की जीत और बिहार की बाकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की हार जनता का लोकतंत्र और संविधान के प्रति विश्वास दर्शाती है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना स्पष्ट संदेश दे दिया है।
कार्यक्रम में गांधीवादी नेता हरीश गंगवार, सतीश चंद्र, तीर्थ मधुकर, ओमपाल प्रजापति, सुरेश दिवाकर, मजार अंसारी, विनोद कुमार, सोमपाल यादव, उल्फत सिंह कठेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने जीत की खुशी साझा
साझा करते हुए, कांग्रेस
कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों में जनता के भरोसे की जीत है और आने वाले समय में पार्टी को इससे नई ऊर्जा मिलेगी।