दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों से 315 बोर के दो अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

बरेली । भोजीपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से न्यायालय का गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में ताजमोहम्मद उर्फ ताजू को गांव भूडा से देर रात गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था।
इसके बाद दूसरी पुलिस टीम ने छोटे पुत्र लाले कुरैशी को भी एक अवैध तमंचे और 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks