पांच बकरियों की मौत के बाद मचा हड़कंप, तेंदुए की अफवाह पर वन विभाग का बड़ा खुलासा

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चाओं के बीच वन विभाग ने बड़ा बयान जारी किया है। प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने स्पष्ट किया है कि अब तक तेंदुए की मौजूदगी का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वन विभाग का सहयोग करने की अपील की गई है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे नवाबगंज क्षेत्र के कुंवरपुर तुलसी पट्टी और भौआ बाजार में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए जैसे वन्यजीव के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला।
इसी दौरान भौआ बाजार में एक ग्रामीण की पांच बकरियों के मृत मिलने की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हमला तेंदुए ने नहीं किया। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है और वन्यजीव की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रहा है और भौआ बाजार में एहतियात के तौर पर पिंजरा भी लगाया जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें, वन्यजीव को घेरने या उसके पीछे भागने की कोशिश न करें और यदि कोई वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, समूह में रहें और बच्चों को अकेले न भेजें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks