कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट : एसपी सिटी ने दिए सख्त निर्देश

बरेली । श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष पारीक ने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पीस कमेटी और स्थानीय लोगों से समन्वय बनाए रखने, किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks