श्रावण में शुरू हुआ ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान ~ 10 हजार परिवारों तक पहुंचेगा गंगाजल

बरेली। श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों के लिए बरेली से एक खास पहल की शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के नेतृत्व में ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत पहले चरण में 1000 गंगाजली श्रद्धालुओं को वितरित की गईं।
बदायूं रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 10 हजार परिवारों तक गंगाजल पहुंचाकर प्रत्येक श्रद्धालु को श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का अवसर देना है।
कार्यक्रम में आर्यपुत्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषनी जायसवाल ने इस पहल को धार्मिक आस्था और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाली प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडे ने किया। इस अवसर पर चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, शारीन, मोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय वर्मा, रंजन सिंह, प्रतीक्षा सक्सेना, नंदा राणा, इंदु सिंघानिया, पूनम भल्ला, बंटी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks