
बरेली। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन बांदा व झांसी एवं आगरा व अलीगढ़ तथा कानपुर मंडल का संयुक्त पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह 16 अगस्त को प्रातः 11: बजे से केशव पुरम कानपुर में आयोजित किया जा रहा है
उपरोक्त आयोजन में जैनुल आब्दीन राष्ट्रीय सचिव एवं अध्यक्ष अनुशासन समिति भारत,कृपा शंकर दुबे राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल, उबैस इकबाल राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी अलीगढ़ मंडल, राजीव सक्सेना राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी आगरा मंडल बालेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी झांसी मंडल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, प्रदेश मुख्य महासचिव अवधेश कटियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद कुशवाहा एडवोकेट, आयोजन में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे
उपरोक्त आयोजन में बांदा मंडल झांसी मंडल आगरा मंडल अलीगढ़ मंडल कानपुर मंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के अतिरिक्त जिला अध्यक्षों को अटल अवार्ड से 16 अगस्त को कानपुर में सम्मानित किया जाएगा
आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप गई है कि वह अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक पत्रकारों को आयोजन में लाकर के आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं साथ ही आयोजन का प्रचार प्रसार भी अपने मंडल में करें
आयोजन का संयोजक महेश त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर मंडल प्रभारी को बनाया गया है