बरेली पुलिस लाइन में फुटबॉल का रोमांच : SSP ने किया 74वीं पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में आज सोमवार को 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का जोश, खेल भावना और दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की 6 जोनल टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले ही दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों की सौगात दी। पुरुष वर्ग में वाराणसी, मेरठ, पीएसी पूर्वी, गोरखपुर और लखनऊ जोन ने जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में कानपुर और मेरठ जोन ने अपने-अपने मैच जीतकर विजयी आगाज़ किया।


इस अवसर पर SSP अनुराग आर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, टीम मैनेजर, खिलाड़ी, पत्रकार और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन का रोमांच दर्शाता है कि आने वाले मुकाबले और भी अधिक दिलचस्प एवं प्रतिस्पर्धात्मक होने वाले हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks