फर्जी IAS बनकर रची साजिश ! शादी, धमकी और 40 लाख की वसूली का खेल बेनकाब

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र में खुद को IAS अधिकारी बताकर शादी करने और 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना फरीदपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता साधना को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर खुद को IAS अधिकारी दर्शाते हुए फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इसी झूठी पहचान के आधार पर उसने युवक से शादी की। आरोप है कि बाद में पति का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, परिवार को धमकाया और 40 लाख रुपये की मांग भी की,

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फेसबुक पर फर्जी IAS प्रोफाइल बनाई थी और उसी के जरिए शादी का झांसा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks