Breking News
थाना अमन विहार में अवैध बेकरियों में जहरीला केमिकल इस्तमाल से लोगों का दम घुटने से हड़कंप लोगों ने की थाना अमन विहार में शिकायत पुलिस जांच में जुटी।

नई दिल्ली: रोहिणी ज़िला थाना अमन विहार में रमेश रस्तोगी पिता लाखन सिंह ने आज पीसीआर पर C-544 से सुबह आठ बजे परिवार का दम घुटने लगा और उठ कर देखा घर के बराबर में चल रही अवैध बेकरियो में खतरनाक केमिकल इस्तमाल हो रहा था जिससे हर तरफ घुटन हो रही थी जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया परिवार ने दुखी होकर केमिकल इस्तमाल न करने की बोला पर बेकरी मालिक मारपीट पर उतारू होगए फिर पुलिस कॉल कर सारी घटना लिखवाई
जिनके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच चल रही है।
शिकायत करता का दावा है सी ओर बी ब्लॉक अमन विहार में अवैध रूप से जहरीला पदार्थ मिलाकर खाने का सामान बनाया जा रहा है शिकायत करता रमेश रस्तोगी ने बताया यह पापे, किरिम रॉल, मट्ठी जैसी सभी सामान में अमोनियम ओर ईस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे यहां रहने वाले लोग दुखी है ।
MCD ,पुलिस ,प्रसाशन की लापरवाही से इस इलाके में लोगों की जान से खिलवाड़ कर फेक्टिइयाँ को चलवाकर बढ़ावा दिया जा रहा है रमेश ने कहा इन सभी बेकरियों की जांच कर इनके खिलाफ कार्यवाही करें।