8 जून को आलमपुर जाफराबाद में लगेगा महापेंशन कैंप , करें आवेदन और पाएं योजनाओं का लाभ

बरेली। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 8 जून दिन सोमवार को विकासखंड आलमपुर जाफराबाद में विशेष संयुक्त पेंशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें समाज कल्याण विभाग एवं महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
कैंप में वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के पात्र लाभार्थी अपने आवेदन जमा कर सकेंगे और योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपने आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान मौके पर ही प्राप्त करें।
सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में यह कैंप महत्वपूर्ण साबित होगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks