कानून के दुश्मनों पर पुलिस का प्रहार ! SSP ने समीक्षा कर जारी किए सख्त निर्देश

बरेली । पुलिस को और अधिक जवाबदेह, तकनीकी रूप से सक्षम और अपराधियों के खिलाफ आक्रामक बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार रात गूगल मीट के माध्यम से जिलेभर के अधिकारियों के साथ बड़ी समीक्षा बैठक की।
इस दौरान अपहरण और व्यपहरण से जुड़े लंबित मामलों, न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन, वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान और यक्ष ऐप की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।


SSP ने जनपद में 4 दिवसीय विशेष वारंटी गिरफ्तारी अभियान चलाने के निर्देश देते हुए सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गिरफ्तारी वारंट, सम्मन, जमानती और गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, फास्ट ट्रैक कोर्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा अपराध नियंत्रण के लिए हिस्ट्रीशीटरों, गैंगस्टरों और पेशेवर अपराधियों की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा YAKSH APP और TRINETRA APP पर अपराधियों के डेटा अपडेट करने, डिजिटल प्रोफाइलिंग बढ़ाने और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
SSP अनुराग आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks