महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कैंप 2 जून से योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

बरेली। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए तहसील आंवला क्षेत्र के विकास खंडों में विशेष विभागीय कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तारण एवं लाभार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कैंप 2 जून को रामनगर, 5 जून को मझगवां तथा 8 जून को आलमपुर जाफराबाद विकास खंड में आयोजित होंगे। सभी कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर कैंप में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks