अपराधियों पर योगी सरकार का बड़ा प्रहार : डीएम ने दो बदमाशों को किया जिला बदर

बरेली। योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बरेली प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने दो अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला बदर कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माह मई 2026 में दो अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जिला बदर किए गए आरोपियों में देवरनियां थाना क्षेत्र का शरीफ और इज्जतनगर थाना क्षेत्र का कृष्णा मौर्य शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध दर्ज मामलों में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks