
बरेली। अगर आप अन्त्योदय या पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है। जनपद बरेली में जून 2026 के सापेक्ष मुफ्त राशन वितरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर 25 मई से 10 जून 2026 तक राशन की दुकानों पर निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा
खाद्यायुक्त उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार एनएफएसए के तहत आच्छादित अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।
अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा।
वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल यानी कुल 5 किलो राशन मुफ्त वितरित किया जाएगा।
राशन वितरण की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाएगा, उन्हें अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।