
बरेली। अगर आप हुनर सीखकर खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड युवाओं को जरी-जरदोजी और दर्जी ट्रेड में फ्री ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने जा रहा है।
बरेली में जिला ग्राम उद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को 15 दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत जरी-जरदोजी ट्रेड में 25 और दर्जी ट्रेड में 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपना खुद का उद्योग आसानी से स्थापित कर सकें।

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसे मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पिपरौला शाहजहाँपुर, तहसील, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर प्रशिक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
ग्राफिक्स/फुल स्क्रीन:
आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष
आवश्यक दस्तावेज :
आधार कार्ड
राशन कार्ड/परिवार आईडी
जाति प्रमाण पत्र
शैक्षिक प्रमाण पत्र
फोटो
बैंक पासबुक
अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया स्कोर कार्ड के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आपके अंदर हुनर है और आप आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। अभी आवेदन करें और अपने सपनों को नया उड़ान दें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक :
khadi.mectoi.com