बरेली में मां पूर्णागिरी इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ : युवाओं को मिलेगा रोजगार

बरेली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने की दिशा में बरेली के दो युवा इंजीनियर—प्रफुल्ल गंगवार और अनिल पटेल—ने एक सराहनीय पहल की है। दोनों ही पढ़ाई-लिखाई में मेधावी होने के बावजूद नौकरी के पीछे भागने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का रास्ता चुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर उन्होंने पीओपी, फॉल्स सीलिंग एवं इंटीरियर वर्क की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की है। इस पहल से न केवल वे स्वयं रोजगार प्राप्त करेंगे, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।


मंगलवार को ‘मां पूर्णागिरी इंटरप्राइजेज’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, स्नेह लता, भुवनेश गंगवार, Bareilly College के चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह चौहान, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, आभा गंगवार और पारस गंगवार ने संयुक्त रूप से मां पूर्णागिरी के चरणों में नमन कर फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार गुप्ता, रेहान खान, आशीष कुमार सिंह, कुसुम गंगवार, रघुवीर सरन, हेमपाल गंगवार, प्रेम सुख, प्रमोद कुमार यादववंशी, डॉ. सुंदर सिंह, डॉ. दयाराम गंगवार, राजेश आर्या, डॉ. सर्वेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks