नेशनल हाईवे मार्ग पर उड़ते धुएं के गुब्बारे एवं धूल मिट्टी के कण…राहगीर होते परेशान सड़क पर चलना हुआ दूभर गड्ढों ने किया परेशान

छिंदवाड़ा नरसिंहपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर उड़ते धुएं के गुब्बारे एवं धूल मिट्टी के कण…राहगीर होते परेशान सड़क पर चलना हुआ दूभर गड्ढों ने किया परेशान

छिदवाडा

छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ है तब से अभी तक इस नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर इतने भयानक गड्ढे ना ही किसी ने देखा होगा और ना ही इसके पहले कभी हुए होंगे किंतु जब से सिवनी से नागपुर मुख्य मार्ग पर पुल पुलिया का निर्माण और सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तब से उधर से आने जाने वाले सारे बड़े बड़े वाहन बड़े बड़े ट्रक छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग होते हुए नागपुर की ओर जा रहे हैं जिससे नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा के मार्गो के बीचो-बीच बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और जब दिन में बड़े-बड़े ट्रक के आजू-बाजू दो पहिया वाहन चालक ओर पैदल राहगीर चलते हैं तो ट्रकों के पहियों से उड़ने वाली धूल वाहनों का धुआं मिट्टी के कण लोगों के आंखों में जाता है जिसके कारण अनेक हादसे भी इस मार्ग पर देखने को मिल रहा है कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कितने बार शासन प्रशासन को सचेत करने के बाद भी इनका इस भीषण समस्या की ओर जरा भी ध्यान नहीं है क्या विभाग लोगों के परिवार के चिरागो के बुझने का इंतजार कर रहे है अब तो लोगों को दिन हो या रात हो हर पग पग पर गड्ढों को पार कर ही जाना पड़ता है कब कहा क्या हादसा हो जाए यह किसी को नहीं पता अनजान लोगों के साथ आए दिन बड़े बड़े हादसे हर दिन हो रहे है ओर लोग हादसे का शिकार हो रहे है।कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिले के बड़े बड़े नेता और विधायक सिर्फ चुनाव के वक्त हमारे पास आते हैं किंतु जब जनता की समस्या सामने आती तो उसकी समस्या को हल करने के लिए कोई आवाज नहीं उठाते हैं क्या यही राजनीति है कि जनता के साथ उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाए और इसी तरह क्षेत्र में दुर्घटना होती रहे और लोगों की जान जाती रहे कोन होगा इसका जवाबदार यदि जल्द ही जिला प्रशासन या एन एच के अधिकारियों ने इन गड्ढों का और इस सड़क मार्ग का सही तरीकों से डामरीकरण या सुदृढ़ीकरण नहीं किया तो आगामी दिनों में क्षेत्र की जनता इसी नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जन आंदोलन करने को उतारू होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks