बांटने से पहले रिकॉर्ड में बट चुका था खाद्यान्न

बांटने से पहले रिकॉर्ड में बट चुका था खाद्यान्न

ग्रामीणों की शिकायत पर पटवारी ने की कार्यवाही,दुकान को किया सील

पटवारी ने मौके पर बनाया पंचनामा तहसीलदार को सौंपा

दुकान संचालक द्वारा हितग्राही को पात्रता पर्ची से कम राशन देना,कोरोना समय मे फ्री राशन ना बांटना

सेवा सहकारी समिति गरौली
ग्राम पंचायत सुनाटी नयाघर, मचा का है मामला

अधिकारियों पर लग रहे हैं मामले को निपटाने के आरोप

छतरपुर-लॉकडाउन के दौरान शासन द्वारा गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं गरीब और मजलूम लोगों को किसी भी तरह से खाली के सामान की परेशानी ना हो इसके लिए शासन द्वारा कई महीनों का खानदान पहले ही भेजा जा चुका है इसके बावजूद खाद्यान्न माफियाओं द्वारा मानवीय संवेदनाओं मार कर खाद्यान्न की कालाबाजारी कर की जा रही है।

तहसीलदार ने सील की दुकान,जप्त कराया रिकार्ड

ताज़ा मामला जुड़ा है नौगांव अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी समिति गरौली से जहां ग्राम पंचायत सुनाटी नयाघर, मचा में इस के ग्रामीणों ने राशन वितरण दुकानदार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की है जिसके बाद तहसीलदार भानुप्रताप सिंह की द्वारा पटवारी रोहित पटेल,उदय पटेल को शनिवार की रात सुनाटी गांव भेजा,जहां उन्होंने अमले के जांच की ओर ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया जिसके बाद राशन वितरण दुकान को सील कर,रिकार्ड जप्त कर लिया। इस मामले को लेकर अब खाद्यान्न माफिया भी सक्रिय हो गए हैं और वह इस मामले को किसी भी तरह निपटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

ग्रामीणों ने की कईशिकायत

ग्राम पंचायत सुनाटी नयाघर, मचा में इस के ग्रामीणों ने राशन वितरण दुकानदार गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि हितग्राहियों को पात्रतापर्ची में जितना राशन लिखा जाता है उतना दिया नही जाता है,कोरोना काल के समय बटने के लिए आया था वह नही दिया गया,साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों से अनाज के बदले पैसा लिया जाना,वितरण से पहले ही स्टॉक पंजी में वितरण दर्ज कर खाधन्न की कालाबाजारी कर देना इस तरह की कई शिकायतें सामने आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks