नई सरकारी नौकरियों पर कोई प्रतिबंध नहीं, सर्कुलर के बाद केंद्र सरकार का आया बयान

नई सरकारी नौकरियों पर कोई प्रतिबंध नहीं, सर्कुलर के बाद केंद्र सरकार का आया बयान

सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध की खबरों को लेकर वित्त मंत्रालय ने बयान जारी किया है. मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार के किसी भी पदों को भरने पर कोई भी पाबंदी नहीं है. कर्मचारी चयन आयोग, यूपीएससी, आरएलवी भर्ती बोर्ड जैसे सरकारी एजेंसियों के माध्यम से समान्य भर्तियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी. मंत्रालय ने यह भी कहा कि 4 सितंबर 2020 को जारी मंत्रालय के व्यय परिपत्र पदों के निर्माण के लिए आंतरिक प्रक्रिया से संबंधित है. यह किसी भी तरह से भर्ती को न तो प्रभावित करता है और न ही रद्द करता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks