देशव्यापी फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, 500 पाठ्यक्रमों के लिए बनाया जा रहा था प्रमाणपत्र
आंध्र प्रदेश: प्रकासम जिले की पुलिस ने शनिवार को दो साल पुराने फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़ कर सात लोगों को ‘जेएनटीसी’ नाम से 500 पाठ्यक्रमों के लिए प्रमाणपत्र जारी करने के लिए गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले की पुलिस ने शनिवार को दो साल पुराने फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़ कर सात लोगों को ‘जेएनटीसी’ नाम से 500 पाठ्यक्रमों के लिए प्रमाणपत्र जारी करने के लिए गिरफ्तार किया है। यह फजीर्वाड़ा एक प्रतिष्ठित तकनीकी विश्वविद्यालय की नकल कर हो रही थी। प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ कौशल ने आईएएनएस को बताया, “हमने देशव्यापी ऑपरेशन का भंडाफोड़ किया है, जो जवाहरलाल नेहरू तकनीकी केंद्र (जेएनटीसी) नाम से चलाया जा रहा था, जाहिर तौर पर इसे जवाहरलाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) नाम से भ्रमित करने के इरादे से बनाया गया था।”
प्रमाण पत्र मैनेजमेंट, हॉस्पिटालिटि यहां तक कि स्वास्थ्य, विमानन, आग और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों और अन्य इसी तरह के विषयों में प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। पुलिस ने अब तक 11 राज्यों में जारी किए गए करीब 2,400 ऑड प्रमाण पत्रों के बारे में पता लगाया है, यह संख्या बढ़ने की संभावना है।
इसी बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क करने के लिए सर्टिफिकेट फर्जीवाड़े मामले को जल्द से जल्द जनता के सामने पेश किया, ताकि इन फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर रहे लोगों से वे बच सकें।
उन्होंने कहा, “उदाहरण के लिए मान लीजिए ओंगोले में श्रीनिवास कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान है, जो सिर्फ पैसे के भुगतान पर कोई भी सर्टिफिकेट प्रदान करता है, जैसे कि लैब टेक्नीशियन के लिए डिप्लोमा, कृषि में डिप्लोमा या जो भी हो।” आंध्र प्रदेश में इस गिरोह ने 1,900 फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए।
रैकेट में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सभी प्रमाण पत्रों और जेएनटीसी शाखाओं के नाम सूचीबद्ध किया और संबंधित जिला पुलिस को सतर्क किया। कौशल ने कहा, “आप अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामलों, धोखाधड़ी के मामलों और आदि की अपेक्षा कर सकते हैं। मैं इन विवरणों को अन्य राज्यों को भी भेज रहा हूं।”
यह जानने के बाद कि आरोपी विशाखापत्तनम से काम कर रहे थे, पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र, टिकट, होलोग्राम, कंप्यूटर और जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए हार्ड ड्राइव की खोज के लिए उनके स्थानों पर छापा मारा।
गिरफ्तार किए गए सातों रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। वे किसी भी अनिश्चित मूल्य पर नकली प्रमाण पत्र बेचने के लिए कई स्थानीय लोगों को काम पर लगाते हैं, और खरीदार के सामथ्र्य के आधार पर 2,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये में सर्टिफिकेट बेचते हैं।
इस मामले में मुख्य आरोपी व्यक्ति वायुसेना के एक पूर्व कर्मचारी का बेटा है, जिसने केरल में एक फायर एंड सेफ्टी ट्रेनिंग फील्ड में काम करने के दौरान मौके को देखते हुए ऐसा किया।