बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के षड्यंत्र की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा— थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता,थाना सकरौली पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के षड्यंत्र की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअस0–43/25 धारा 352,87,64(1),351(3),115(2),61(2) बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त राजकुमार पुत्र वीरसहाय निवासी शाहनगर टिमरुआ थाना सकरौली जनपद एटा को दिनांक 14.07.2025 को बैरिहार पुलिया से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

  1. राजकुमार पुत्र वीरसहाय निवासी शाहनगर टिमरुआ थाना सकरौली जनपद एटा। नोट– उक्त अभियोग में वांछित मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण

  1. थानाध्यक्ष श्रीमती नीता माहेश्वरी
  2. का0 अर्जुन सिंह
  3. म0का0 लक्ष्मी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks