पर्यटन विकास व सौन्दर्यीकरण कार्यों के रख-रखाव हेतु इच्छुक और योग्य संस्थान समझौता ज्ञापन हेतु प्रस्ताव 16 जुलाई तक कराए उपलब्ध

भारद्वाज आश्रम कॉरीडोर के अंतर्गत कराये गये पर्यटन विकास व सौन्दर्यीकरण कार्यों के रख-रखाव हेतु इच्छुक और योग्य संस्थान समझौता ज्ञापन हेतु प्रस्ताव 16 जुलाई तक कराए उपलब्ध

प्रयागराज। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया है कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, प्रयागराज द्वारा भारद्वाज आश्रम कॉरीडोर के अंतर्गत कराये गये पर्यटन विकास व सौन्दर्यीकरण कार्यों के रख-रखाव हेतु इच्छुक और योग्य संस्थाओं से समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों में संस्थाओं की वित्तीय क्षमता और तकनीकी क्षमता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा व ऐसे प्रस्तावक जिनके पास पूर्व में धार्मिक स्थल के रख-रखाव का अनुभव प्रमाण पत्र होगा उन्हें वरीयता दी जायेगी।
इच्छुक पक्ष परियोजना की विस्तृत जानकारी और एम.ओ.यू. के नियमों के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, प्रयागराज से दिनांक 15 जुलाई, 2025 तक कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व प्रस्ताव क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, प्रयागराज में उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2025 तक है।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks