स्थायी लोक अदालत एटा में पेशकार एवं आशुलिपिक के पदों पर नियुक्ति

एटा । अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमालुद्दीन ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के अनुसार स्थायी लोक अदालत जनपद न्यायालय एटा में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार स्थायी लोक अदालत एटा में पेशकार एवं आशुलिपिक के पदों पर नियुक्ति की जानी है। स्थायी लोक अदालत में पेशकार एवं आशुलिपिक के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु जिला न्यायालय कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत कर्मचारी जनकी आयु 65 वर्ष से कम हो पेशकार एवं आशुलिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते है। स्थायी लोक अदालत में पेशकार एवं आशुलिपिक के पद पर 9,000/- रु० प्रति माह नियत पारिश्रमिक देय होगा तथा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष था 65 वर्ष तक जो भी पहले हो. के लिए नियुक्ति की जायेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रार्थना पत्र/आवेदन पत्र दिनाँक 11 अगस्त 2025 सायं 05 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के कार्यालय में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र की प्रति जनपद न्यायालय एटा की वेबसाइट https://etah.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन पत्र पर आवेदन करना होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों पर सम्यक विचारोपरान्त साक्षात्कार की तिथि व स्थान की सूचना आवेदकों को यथा समय दी जायेगी। साक्षात्कार में प्रतिभाग लेने के लिए आवेदकों को कोई भत्ता देय नहीं होगा।
उक्त विज्ञप्ति के सम्वन्ध में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks