
एटा…
खेत की मेड़ विवाद में महिला की हत्या का मामला
नौ साल बाद नौ आरोपियों को उम्रकैद की सजा
स्थानीय अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने 2016 में भूमि सीमा विवाद को लेकर एक महिला की हत्या के लिए नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला 9 साल की लंबी सुनवाई के बाद आया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अथैया का है। 15 नवंबर 2016 को पीड़ित सुरेश चंद्र ने गांव के लटूरी पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।